भारत

स्वतंत्रता दिवस 2027 और 2028

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है जो एक राष्ट्रीय पर्व है। यह 1947 में ब्रिटिश शासन से भारत की आज़ादी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

साल 2027 में स्वतंत्रता दिवस रविवार, 15 अगस्त को पड़ती है। यह अवकाश 2028 में मंगलवार, 15 अगस्त को होगा।

सालतारीखदिनछुट्टियांराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
202715 अगस्तरविवारस्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश
202815 अगस्तमंगलवारस्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश
कृपया पिछले वर्षों की तारीखों के लिए पृष्ठ के अंत तक स्क्रॉल करें।

17वीं शताब्दी के बाद से यूरोपियन व्यापारी भारत आकर बसने लगे थे। 18वीं सदी में ईस्ट इंडिया कंपनी नामक एक ब्रिटिश कंपनी भारत में रेशम, सूत, चाय और नमक का व्यापार करने के लिए आयी और जल्दी ही इसने भारत के कई क्षेत्रों को जीतकर इसपर कब्ज़ा कर लिया।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद, यह स्पष्ट हो गया था कि ब्रिटेन अब भारत पर और अधिक शासन नहीं कर सकता है। वास्तव में, भारत को जून 1948 में स्वतंत्रता मिलने वाली थी, लेकिन धार्मिक दंगों की वजह से लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद, भारत के ब्रिटिश गवर्नर जर्नल को तिथि को पीछे करके 1947 करना पड़ा।

ब्रिटिश भारत को दो देशों में विभाजित किया गया: 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान देश बना, और 15 अगस्त 1947 को भारत देश बना और 1948 में अपना पहला स्वतंत्रता दिवस आयोजित किया।

वर्तमान में, 15 अगस्त के दिन समारोह शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं और इसके बाद दिल्ली के लाल किले पर भारत का झंडा फहराया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाती है, भाषण होते हैं और ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान गाया जाता है। इस विशेष दिन उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने ब्रिटिश राज से भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना जीवन अर्पण किया था।

15 अगस्त के दिन विद्यालयों, कार्यालयों, इमारतों और शहर के प्रत्येक प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस राष्ट्रीय पर्व के दिन बच्चे और बड़े सभी भारत का झंडा लेकर घूमते हैं और देश भर में प्रत्येक जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोग अपना स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाते हैं। भारत में, 15 अगस्त देशभक्ति का जश्न मनाने का, पतंग उड़ाने का, दावतें, परेड और समारोह आयोजित करने का दिन होता है।

पिछले कुछ वर्ष

सालतारीखदिनछुट्टियांराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
202615 अगस्तशनिवारस्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश
202515 अगस्तशुक्रवारस्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय अवकाश