भारत

भाई दूज 2026, 2027 और 2028

हिन्दू चन्द्र पंचांग के अनुसार नए साल के अगले दिन पड़ने वाले भाई दूज के पर्व को, भारत के पाँच प्रदेशों में एक सार्वजनिक अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। ग्रिगोरीअन कैलेंडर या पंचाग के अनुसार यह छुट्टी, अक्टूबर या नवम्बर के महीने में पड़ती है। अलग अलग जगहों पर भाई दूज को अलग अलग नामों से जाना जाता है, और उत्तर भारत में इसे दिवाली के त्यौहार के साथ शामिल कर के मनाया जाता है।

साल 2026 में भाई दूज बुधवार, 11 नवंबर को पड़ती है। यह अवकाश 2027 में रविवार, 31 अक्टूबर को होगा।

सालतारीखदिनछुट्टियांराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
202611 नवंबरबुधवारभाई दूज GJ, RJ, SK, UK &
UP
202731 अक्टूबररविवारभाई दूज GJ, RJ, SK, UK &
UP
202819 अक्टूबरगुरूवारभाई दूज GJ, RJ, SK, UK &
UP
कृपया पिछले वर्षों की तारीखों के लिए पृष्ठ के अंत तक स्क्रॉल करें।

भाई दूज, भाई- बहन के रिश्ते को मान देने का समय होता है। बहन –भाई एक दूसरे को उपहार देते हैं, भाई अक्सर अपनी बहनों को नकद राशि देते हैं और बहनें अपने भाइयों के माथे पर लाल रंग का “टीका” लगाती हैं।

इस दिन बहनें, भाइयों को अपने यहाँ दावत का निमंत्रण देती हैं और “बसुन्दीपूरी” जैसे ख़ास पकवान परोसे जाते हैं। बसुन्दी एक प्रकार की मिठाई है जो की गाढे दूध से बनती है और “पूड़ी” में फल, जायफल और इलायची मिलाया जाता है। इस मौके पर कई ख़ास रस्मे पूरी करी जाती हैं जिनमे भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन लेते हैं और बहनें अपने भाइयों के ख़ुशहाल जीवन की कामना करती हैं।

इस दिन केवल भाई बहन के पर्व और मिलन के अलावा, परिवार के बाकी सदस्य भी आपस में मिलते जुलते हैं। और भारत के कई हिस्सों में बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन किया जाता है। ऐसे समारोह पश्चिम बंगाल जैसे स्थानों पर भव्य और रंगों से भरे होते हैं।

पिछले कुछ वर्ष

सालतारीखदिनछुट्टियांराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
202523 अक्टूबरगुरूवारभाई दूज GJ, RJ, SK, UK &
UP
20243 नवंबररविवारभाई दूज GJ, RJ, SK, UK &
UP