भारत

लक्ष्मी पूजा 2026, 2027 और 2028

लक्ष्मी पूजा एक हिन्दू त्यौहार है जो की आश्विन महीने की अमावस्या को पड़ता है। ये हिन्दू त्यौहार, दीपावली का एक मुख्य कार्यक्रम होता है।

साल 2026 में लक्ष्मी पूजा रविवार, 25 अक्टूबर को पड़ती है। यह अवकाश 2027 में शुक्रवार, 29 अक्टूबर को होगा।

सालतारीखदिनछुट्टियांराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
202625 अक्टूबररविवारलक्ष्मी पूजा OR, TR & WB
202729 अक्टूबरशुक्रवारलक्ष्मी पूजा OR, TR & WB
202817 अक्टूबरमंगलवारलक्ष्मी पूजा OR, TR & WB
कृपया पिछले वर्षों की तारीखों के लिए पृष्ठ के अंत तक स्क्रॉल करें।

ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी पूजा के दिन, माता लक्ष्मी रात के समय भ्रमण पर निकलती है। और “सम्पन्नता और स्वास्थ्य” की देवी को अपने घर के अन्दर आने को आकर्षित करने के लिए, खिड़कियों और बालकनियों पर तेल से भरे, मिट्टी के छोटे छोटे दिये जलाए जाते हैं। इस दिन घरों की साफ़ सफाई भी करी जाती है, क्यूँकि ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी को सफाई बहुत प्रिय है और वो सबसे पहले साफ़ सुथरे घर में ही प्रवेश करती हैं।

लक्ष्मी माता के आगमन के लिए कई सारी मिठाईयां रखी जाती हैं, और लोग अच्छे और नए कपड़े पहन कर तैयार होते हैं। कई बार जिस झाड़ू से घर की साफ़ सफाई करी जाती है, उस झाड़ू की पूजा भी करी जाती है और उस पर चढ़वा भी चढ़ाया जाता है। ऐसा लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, जो की यदि खुश हो जाएँ तो पूरे परिवार को आने वाले कई सालों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और सम्पन्त्ता का आशीर्वाद दे देती हैं।

लक्ष्मी पूजा माताओं को भी सम्मान देने की समय होता है, जिन्हें की आंशिक रूप से लक्ष्मी का ही अवतार माना जाता है।

कुछ लोग दिये जलाकर उन्हें नदी में तैरने के लिए छोड़ देते हैं। अन्य लोग अपने अपने घरों के बाहर
 पटाखे जलाते हैं ताकि खूब रौशनी करी जा सके और बुरी आत्माओं को भी दूर भगाया जा सके। और हर कोई इस दिन परिवार में बने तरह तरह के व्यंजनों का आनंद उठाता है।

पिछले कुछ वर्ष

सालतारीखदिनछुट्टियांराज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
20256 अक्टूबरसोमवारलक्ष्मी पूजा OR, TR & WB
202416 अक्टूबरबुधवारलक्ष्मी पूजा WB
17 अक्टूबरगुरूवारलक्ष्मी पूजा OR & TR