रक्षा बंधन 2026, 2027 और 2028
रक्षा बंधन एक धार्मिक हिन्दू त्यौहार है जिसे की उत्तर और पश्चिम भारत, नेपाल, और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।
साल 2026 में रक्षा बंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को पड़ती है। यह अवकाश 2027 में मंगलवार, 17 अगस्त को होगा।
| साल | तारीख | दिन | छुट्टियां | राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश |
|---|---|---|---|---|
| 2026 | 28 अगस्त | शुक्रवार | रक्षा बंधन | CG, DD, DN, GJ, HR, MP, RJ, UK & UP |
| 2027 | 17 अगस्त | मंगलवार | रक्षा बंधन | CG, DD, DN, GJ, HR, MP, RJ, UK & UP |
| 2028 | 5 अगस्त | शनिवार | रक्षा बंधन | DD, DN, GJ, HR, MP, RJ, TG, UK & UP |
| कृपया पिछले वर्षों की तारीखों के लिए पृष्ठ के अंत तक स्क्रॉल करें। | ||||
रक्षा बंधन का मुख्य सन्देश, भाई और बहन के रिश्ते को सम्मान देना होता है। असल में ‘रक्षाबंधन’ का सही अर्थ होता है ‘रक्षा का बंधन’।
इस दिन, मुख्य रूप से बहनें अपने भाई की कलाई पर पावन धागा बाँधती हैं जिसे राखी कहते हैं। यह भाई के प्रति बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।
आज के समय में, राखी केवल भाईयों को ही नहीं बांधी जाती है। उदाहरण के लिए, पुजारी इसे अपने बंधुओं की कलाई पर बाँध सकते हैं, दोस्त इसे आपस में एक दूसरे को बांध सकते हैं, और कई लोग इसे भारतीय सैनिकों की कलाई पर बांधते हैं। इस सभी रिश्तों में, राखी भाई बहन के रिश्ते की जगह, रक्षा के रिश्ते को दर्शाती है।
राखियाँ रंग बिरंगी होती हैं और सुनहरे और लाल धागों को मिलाकर बनती हैं। पर रक्षा बंधन के पर्व पर केवल राखी ही नहीं बांधी जाती है। इस दिन पारंपरिक नृत्य देखने को मिलता है, गाने भी सुनने को मिलते हैं, जगह जगह मिठाईयां बिकती हुई नज़र आती हैं और कई स्थानिय जगहों पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाता है।
पिछले कुछ वर्ष
| साल | तारीख | दिन | छुट्टियां | राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश |
|---|---|---|---|---|
| 2025 | 9 अगस्त | शनिवार | रक्षा बंधन | DD, DN, GJ, HR, MP, RJ, TG, UK & UP |
| 2024 | 19 अगस्त | सोमवार | रक्षा बंधन | CG, DD, DN, GJ, HR, MP, RJ, UK & UP |
